क्राइम
रतिया में वायरल वीडियो के बाद सीआईए ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में निशानदेही कराई
रतिया में 27 वर्षीय युवक की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीआईए रतिया ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को शहर में पैदल घुमाकर घटनास्थल की निशानदेही कराई। जांच में मामला दो माह पुरानी रंजिश से जुड़ा पाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

