क्राइम
जींद में एसीबी ने जीएसटी विभाग के ईटीओ व सीए को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते काबू किया
एंटी करप्शन ब्यूरो ने जींद में जीएसटी विभाग के ईटीओ दिवेश साहू और चार्टर्ड अकाउंटेंट अजय शर्मा को 75 लाख रुपये के टैक्स चोरी मामले के निपटान के बदले तीन लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

