क्राइम
रेवाड़ी में भ्रूण लिंग जांच के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, दो दलाल गिरफ्तार
रेवाड़ी में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भ्रूण लिंग जांच के अवैध कारोबार के दो दलाल गिरफ्तार किए गए हैं। दलालों ने सोनीपत से गर्भवती महिला को 65 हजार रुपये की राशि पर रेवाड़ी बुला कर जांच कराई थी। नकली गर्भवती महिला भेजकर पुलिस ने यह कारोबार बेनकाब किया है। जांच में निजी अस्पतालों की भूमिका भी पता लगाई जाएगी।

