हरियाणा
भिवानी मेडिकल कॉलेज में महिला आयोग का छापा, खराब बाथरूम और व्यवस्थाओं पर मीना परमार ने जताई नाराजगी
भिवानी मेडिकल कॉलेज में महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने निरीक्षण कर नई बिल्डिंग के बाथरूम की खराब हालत पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए। साथ ही नशे के बढ़ते मामले पर डीसी और एसपी के साथ बैठक कर कड़े कदम उठाने पर सहमति बनी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए टोल-फ्री नंबर भी जल्द शुरू किया जाएगा।

