धर्म
रोहतक में आर्य समाज की संगोष्ठी में पाखंड के खिलाफ एकजुट आवाज, रामपाल पर भी चर्चा
रोहतक में आर्य समाज द्वारा पाखंड और अंधविश्वास के खिलाफ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें रामपाल के खिलाफ भी एक स्वर में आवाज उठाते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से देवी-देवताओं की फोटो में छेड़छाड़ पर चिंता जताई गई और खाप पंचायतों के साथ मिलकर जागरूकता बढ़ाने का निर्णय लिया गया। यह आयोजन सामाजिक सौहार्द और धार्मिक भावना की रक्षा के उद्देश्य से किया गया।

