शिक्षा
डीएलसीसुपवा के छात्रों ने 30 दिन की वर्कशॉप में सीखी बॉडी लैंग्वेज व शारीरिक अभिव्यक्ति की कला
रोहतक के डीएलसीसुपवा के एक्टिंग छात्रों ने प्रेरणा जोशी की वर्कशॉप में शरीर की भाषा, फिटनेस और संतुलन से जुड़े प्रशिक्षण से अपने अभिनय कौशल को निखारा। उनकी सामूहिक प्रस्तुतियों ने इस बात को उजागर किया कि अभिनय केवल संवाद तक सीमित नहीं, बल्कि शरीर की पूरी भाषा महत्वपूर्ण होती है।

