हरियाणा
एमकेजेके कॉलेज में लाइफस्टाइल डे के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित
महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय, रोहतक में 2 हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी ने लाइफस्टाइल डे पर पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य पर केंद्रित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की। प्राचार्या डॉ. रश्मि लोहचब ने कैडेट्स को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता सीटीओ सुमन कुमारी के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

