स्वास्थ्य
झज्जर नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी बंद, मरीज उपचार के अभाव में परेशान
झज्जर के नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण ओपीडी बंद हो गई है। दूरदराज के कई मरीज इलाज के लिए सुबह से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं होने के कारण उनका इलाज संभव नहीं हो पा रहा। आर्थिक तंगी के कारण प्राइवेट अस्पताल में भी इलाज नहीं करवा पा रहे मरीज बगैर दवा लिए घर लौट रहे हैं।

