महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय, रोहतक में 2 हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी द्वारा लाइफस्टाइल डे पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रश्मि लोहचब ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए "Eat Right, Better Life" का संदेश दिया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित और पौष्टिक आहार लेने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित संदेशों को पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन सीटीओ सुमन कुमारी की देखरेख में किया गया। इस दौरान अनिता सहित महाविद्यालय स्टाफ और कैडेट्स भी उपस्थित रहे।



