श्री लालनाथ हिन्दू महाविद्यालय, रोहतक में फर्स्ट हरियाणा एनसीसी बटालियन, रोहतक द्वारा कमांडिंग आफिसर कर्नल सुखविंदर सिंह और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अमन चौधरी के निर्देशन में एनसीसी प्रथम वर्ष के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट राजेश गहलावत ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में विद्यार्थियों का शारीरिक मापदंड, लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट एवं साक्षात्कार प्रक्रिया से चयन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
मैरिट में आने वालों का चयन एनसीसी प्रथम वर्ष में
उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस चयन प्रक्रिया में मैरिट में आएंगे उनका चयन एनसीसी प्रथम वर्ष में किया जाएगा। फर्स्ट हरियाणा बटालियन एनसीसी, रोहतक से नायब सूबेदार संजय सिंह, हवलदार हेमराज व हवलदार रामनिवास के द्वारा इस चयन प्रक्रिया को पूर्ण कराया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने बताया कि एनसीसी अनुशासन में रहते हुए देश सेवा का बेहतरीन माध्यम है, जिसके लिए महाविद्यालय एनसीसी कैडेट्स को एक अच्छा वातावरण प्रदान करता है। इसके साथ ही उन्होंने सभी एनसीसी कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की भी कामना की।
ये रहे मौजूद
इस चयन प्रक्रिया में डा. हरदीप सिंह, डॉ. शालू, मौसम व एनसीसी कैडेट्स नवीन, मोहित, रवि, सन्नी, शिवम, स्नेहा, खुशी आदि मौजूद रहे!




